भाई मनमोहन सिंह की सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा

 

नई दिल्ली । दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले भाई मनमोहन सिंह को उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जायेगा। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं रहे पर वह अपने जीवन में अन्दर अनेक ऐसे कार्य कर गये जिसके लिए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाई मनमोहन सिंह ने जत्थेदार संतोख सिंह से लेकर, परमजीत सिंह सरना, प्रहलाद सिंह चंडोक, अवतार सिंह हित आदि अनेक प्रबन्धकों के साथ कार्य करते हुए संगत की अन्थक सेवा की है। बहुत ही मृदुल ह्रदय के मालिक थे भाई मनमोहन सिंह जी, उसी के चलते वह हर किसी के दिल में अपनी जगह बना लेते। भाई मनमोहन सिंह जो कि पंजाबी परमोशन कौंसल के अध्यक्ष जसवंत सिंह बोबी के ससुर थे। उनके बच्चे और नाति सभी से उनका बेहद प्रेम था। सः जसवंत सिंह बोबी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई मनमोहन सिंह जी जो कि बीते रविवार को प्रमात्मका द्वारा बख्शी हुई आयु पूरी करके इस दुनिया को सदा के लिए विछौड़ा देकर अकाल पुरख के चरणों में जा बिराजे हैं उनके नमित रखे गये अखण्ड पाठ साहिब का भोग 16 सितम्बर दिन बृहस्पतिवार को पड़ेगा उपरांत अन्तिम अरदास की रस्म दोपहर 12 से 1 बजे तक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आनन्द विहार में होगी।

Check Also

इंस्टाग्राम पर नाम बदल कर किया किशोरी से दोस्ती फिर किया दुष्कर्म

•आरोपित ने अपने साथी दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो …