शहरी व आबादी क्षेत्रों से कूड़ाघरों को हटाए जाने की मांग कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 

कानपुर । कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल व किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर निगम ए-टू-जेड व कूड़ाघर घनी आबादी, मकानों व बाजारों के बीच से हटाए जाने की मांग की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों व व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि पॉश इलाकों व आबादी क्षेत्र में कूड़ाघरों के चलते मौजूदा समय में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। ए-टू-जेड कूड़ाघर हटाए जाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

आयुर्वेदिक मैदान साइड नम्बर वन चौराहा किदवई नगर में प्रदर्शन की अध्यक्षता कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम ने कहा कि यहां पर घनी आबादी व व्यापारियों का गढ़ होने के साथ नगर निगम का कूड़ाघर व ए-टू-जेड का अड्डा बना होने की वजह से यहां की आम जनता, व्यापारी समाज डेंगू और मलेरिया से ग्रस्त हो रहे हैं। इससे बीमारियां बढ़ रही है और आज क्षेत्रीय जनता, व्यापारी, समाज ने धरना प्रदर्शन देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन कर रहे चेयरमैन विजय शुक्ला ने बताया कि कूड़ाघर होने से व्यापार में गंदगी व सुअरों का सड़कों में आतंक बराबर लगा रहता है। इसके अलावा इन सुअरों के चलते आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। इन्हें शहर से दूर कराते हुए पॉश इलाकों में बने कूड़ाघरों को हटवाया जाए। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रुप से प्रमोद जायसवाल पार्षद अनूप शुक्ला पार्षद विजय शुक्ला चेयरमैन प्रभु शंकर गुप्ता उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद अर्पित गुप्ता नरेश नाथ वाणी ऋषभ निगम पप्पू प्रिंस श्याम दीक्षित आदि लोग थे।

Check Also

छह वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरकर मौत

फतेहपुर। लघुशंका के लिए शुक्रवार रात उठी एक बच्ची कुएं में जा गिरी। जानकारी पर …