नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी के साथ सांसद विनोद चावड़ा को विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है। अगले साल पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे।
भाजपा सबसे ज्यादा, पंजाब में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का सामना कर रही है। पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए सभी मुमकिन प्रयास कर रही है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन तथा भाजपा के बीच मुकाबला होना है।
The Blat Hindi News & Information Website