रंगदारी वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल गिरफ्तार

 

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबलों को मध्य दिल्ली में कारोबारियों से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की प्रथम बटालियन में तैनात दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का आरोप है और इस संबंध में मध्य जिला में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …