धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी : अरविंद कुमार शर्मा

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, यहां कार्यकर्ताओं में कोई भेदभाव नहीं होता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। देश के प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्री इसके उदाहरण हैं। वह सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता व पदाधिकारी परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी है। यही एक पार्टी है जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य समाज और राष्ट्र की प्रगति है। पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की बदौलत 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाई जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की व संचालन जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविद राव, डॉ. पीके राय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती, दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Check Also

कानपुर में 11वीं के छात्र ने पंखे से लटक कर दी जान..

kanpur,ब्यूरो। कानपुर जनपद के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर में 11 वी के छात्र …