भाजपा की शोषणकारी सरकार को किसानों और जनता की एकता जड़ से उखाड़ देगी

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की शोषणकारी सरकार को किसानों और जनता की एकता जड़ से उखाड़ देगी। चार साल में अपनी जनहित की एक योजना भी न बता पाने वाली भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियों की असत्य कथा इन दिनों सुना रही है जबकि हालात उनके झूठे होने की गवाही खुलकर दे रहे हैं। अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार के सप्ताह पर्यन्त होने वाले जश्नों में जब बुझे दिल लेकर भाजपा कार्यकर्ता शिरकत नहीं कर रहे हैं तो आम जनता की क्या बात करें? बेटी बचाओं और मिशन शक्ति के खोखले नारों की पोल तो रोज ही खुलती है।

सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति को सर्वाधिक अपमानित किया गया है। चार साल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले दोगुने हो गए हैं। मुरादाबाद में चार साल की बच्ची और बलिया में मासूम से दुष्कर्म की घटनाएं हुई। सीतापुर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी। हाथरस में एक किशोरी को दरिंदों ने हवश का शिकार बनाया जबकि बस्ती में रेप करने में नाकाम रहने पर युवती की हत्या कर दी गई। सरकार के सुशासन और चार साल के जश्न की एक हकीकत तो तब दिखाई दी जब बागपत में गांव प्रधान द्वारा जमीन पर कब्जे से पीड़ित बेटी ने सुनवाई न होने पर मंत्री और विधायकों के समक्ष ही आत्महत्या का प्रयास किया। मंत्री-विधायक तत्काल मैदान छोड़कर चले गए। इस सरकार में पीडि़तों को न्याय मिलने की जगह दुत्कार ही मिलती है।

Check Also

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

कानपुर, ब्यूरो। आगामी लोकसभा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए  जनपद में जिलाधिकारी राकेश …