असम के होजई में दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

गुवाहाटी । असम के होजई जिले में पुलिस ने दो लड़कियों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय लड़की की शादी होने की सूचना मिलने पर जिला चाइल्डलाइन ने पुलिस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार शाम विशेष अभियान चलाया और लड़की को मुक्त करा लिया। हालांकि उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लड़की से शादी कर रहा था वह व्यक्ति भाग निकला और उसे पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में नगालैंड के दीमापुर का एक व्यक्ति एक लड़की को यहां लाया। चाइल्डलाइन और पुलिस के एक अभियान में उस लड़की को भी मुक्त करा लिया गया। जो व्यक्ति इस लड़की को लाया था, बताया जाता है कि वह पहले ही दो अन्य लड़कियों से विवाह कर चुका है। यह व्यक्ति भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि बचाई गई दोनों लड़कियों को चिकित्सीय जांच के बाद होजई बाल कल्याण केंद्र भेजा गया।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …