महिलाओं में बढ़ रही इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करके जल्द कंसीव करने में मदद करती हैं ये 5 जड़ी बूटियां

बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी की वजह से महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी होने के कई कारण है जैसे तनाव, शरीर में हार्मोन्स असंतुलन, गर्भाशय की असामन्य संरचना की वजह से भी महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शहरी जीवन में महिलाएं भी नौकरी करती हैं और तनाव के बीच जिंदगी को गुजार रही है। जिंदगी की मसरूफियत और कामयाबी की उमंग में महिलाएं जल्दी बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। 30 साल के बाद जब कंसीव करना चाहती है तो उस वक्त जटिलताएं बढ़ जाती हैं। कंसीव करने के लिए हज़ारों तरह के टेस्ट कराती हैं तो भी कमी का पता नहीं लगता। आप भी कंसीव करना चाहती हैं और इलाज करा के थक चुकी हैं तो इन आयुर्वेदिन नुस्खों को अपनाएं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे हर्ब्स हैं जो आपको जल्द ही कंसीव करने में मदद करेंगे।

 

आइए जानते हैं कुछ खास हर्ब्स और उनके फायदे भी।

कंसीव करने के लिए करें शतावरी का सेवन:

शतावरी एक फीमेल फर्टिलिटी टॉनिक है जो आपको कंसीव करने में मदद करेगा। इसके अंदर फाइटो एस्ट्रोजेंस होते है जिसमें एस्ट्रोजन हॉर्मोन की तरह ही केमिकल स्ट्रक्चर होता है। इसका सेवन करने से आपका तनाव कम होगा जो इंफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण है।

 

अश्वगंधा भी इंफर्टिलिटी का है उपचार:

अश्वगंधा का सेवन पुरुष स्पर्म क्वालिटी सुधारने के लिए करें। इसका सेवन करने से पुरुषों की सीमेन की क्वालिटी इंप्रूव होती है, साथ ही स्पर्म की संख्या में भी इज़ाफा होता है।

चेस्ट बेरी अनियामित पीरियड का इलाज:

चेस्ट बेरी रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को बैलेंस करने में सहायक होती है। यह महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल को सही करने में बेहद मददगार है। जिन महिलाओं का पीरियड साइकिल ठीक नहीं हैं वो इसका सेवन करें।

चाइनीज हर्ब बढ़ाती है फर्टिलिटी:

माना जाता है कि चाइनीज हर्ब्स महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद काम आती है। अगर आप फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किसी तरह की दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो उनके साथ चाइनीज हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं।

ब्लैक कैहोश भी बढ़ा सकती है फर्टिलिटी:

यह हर्ब्स भी फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद असरदार है। यह ओवरीज को स्टिमुलेट करने में और ओवुलेशन को बढ़ाने में फायदेमंद है।

Check Also

व्हाट्सएप में आने वाला ये कमाल का फीचर…

व्हाट्सएप पर समय-समय पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर आते रहते हैं। अब जल्द ही …