राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर इसे अपने करियर का सबसे यादगार सीजन बना दिया. इस युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. रॉयल्स ने उन्हें नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये की किफायती कीमत पर खरीदा था. अब वैभव ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के बाद अपनी कमाई को सैलरी से दोगुना कर दिया.