प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी साझा की गई।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’ मोदी के पांच देशों की यात्रा से भारत लौटने के कुछ दिनों बाद यह मुलाकात हुई।

प्रधानमंत्री ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की यात्रा की, जिसके बाद 10 जुलाई को वह स्वदेश लौट आए थे। यह बैठक संसद के मानसून सत्र से पहले हुई है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है।

Check Also

Karur Stampede की नहीं होगी CBI जांच, मद्रास HC ने खारिज की याचिका

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने शुक्रवार को करूर भगदड़ मामले की सीबीआई जाँच …