मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले रामबिलास शर्मा,

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर आवास पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भेंटवार्ता के दौरान, रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अटेली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …