21 मई को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा

दौसा। भाजपा की जिला बैठक विक्रमादित्य कॉलेज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा की अध्यक्षता एवं संभाग तिरंगा यात्रा समन्वयक प्रेम सिंह बनवासा व विधायक विक्रम बंसीवाल के आतिथ्य में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में तिरंगा यात्रा 21 मई को शाम 4:00 बजे संस्कृत कॉलेज सहज नाथ महादेव मंदिर से गांधी तिराहे तक निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय के बाद भाजपा सभी विधानसभा मुख्यालय व मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। तिरंगा यात्राओं के लिए मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व संभाग तिरंगा यात्रा समन्वयक प्रेम सिंह बनवासा ने कहा कि भारतीय सेना की धमक पूरे विश्व ने देखी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि जो भारत की तरफ आंख उठायेगा उसका असर पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के जैसा होगा। सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कार्यकर्ताओं को तिरंगा रैली की तैयारियों मे जुट जाने का आव्हान किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। जिला सह संयोजक सोमेश विजय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …