भाजपा की छोटी टोली की बैठक, तिरंगा यात्रा,

चंडीगढ़। प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं, आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों को लेकर शनिवार को सोनीपत में भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।

छोटी टोली की इस बैठक में प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं को और गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए भारतीय सेना की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …