कांग्रेस नें निकाली लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा अनिल चौधरी ,जे.पी.भी हुए शामिल


नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने इतिहास और परम्पराओं को निभाते हुए विषम परिस्थितियों में भी हमेशा देशवासियों के हितों और कल्याण के लिए अपना कर्तव्य निभाया है और कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं के बलिदान के कारण ही आज हमें स्वतंत्र भारत में जीने का गौरव हांसिल हुआ है। भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने चॉदनी चौक के टाउन हॉल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में झंडा फहराया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर टाउन हॉल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की परम्परा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिवर्ष निभाते आ रही है जिसमें आजादी के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों और वीर नेताओं को याद किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन चॉदनी चौक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान ने किया। ध्वजारोहण के बाद टाउन हॉल चॉदनी चौक से लाल किला तक लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार से साथ पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, सचिव तरुण कुमार, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, हरी शंकर गुप्ता, कुंवर करण सिंह, अल्का लाम्बा, राजेश जैन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, अल्पसंख्यक विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद कुरेशी, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, अशोक जैन, सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान में हालात बिलकुल आजादी से पहले वाले बन गए है। 1947 से पहले अंग्रेजी हूकूमत ने दमनकारी नीति के चलते देश को लूटने और स्वतंत्रता सैनानियां तथा कांग्रेस नेताओं पर अत्याचार करते हुए विभाजनकारी नीतियों के तहत भारतवासियों को एक दूसरे का दुश्मन बनाया। अंग्रेजी शासन की तुलना में वर्तमान शासन में ज्यादा बदलाव दिखाई नही देता है। आज भाजपा की मोदी सरकार अपने निजी स्वार्थ और पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए देश के सरकारी खजाने को लुटा रहे है और पिछले 70 वर्षों में जिस नीजिकरण की नीति को खत्म करने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने काम किया, मोदी सरकार कृषि क्षेत्र सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रां को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है।

अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान की विषम परिस्थितियों में भाजपा की मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश का भाईचारा, आपसी सौहार्द खतरे में पड़ गया है। देश का अन्नदाता किसान आज सड़कों पर बैठा है। महिलाओं, बालिकाओं व दलितों के साथ यौन उत्पीड़न और अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा की दमनकारी नीति के कारण देश में संवैधानिक अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त हो गई है और भाजपा की केन्द्र सरकार संविधान में संशोधन के तहत नियमों व कानूनों में बदलाव लाकर जनता के हितों का हनन कर रही है और अंग्रेजी हूकूमत की भांति दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का शासन निरंकुशता और तानाशाही व्यवस्था पर चला रहे है।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू और हरियाणा के हिसार में जनसभा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री …