जयपुर। वेदनिष्ठ ब्रह्म शक्ति और क्षत्रिय शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आगामी 30 अप्रैल, बुधवार को शिव विहार कॉलोनी, मुहाना स्थित ओउमाश्रय सेवा धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक पार्षद रामावतार गुप्ता और डॉ. प्रमोद पाल ने बताया कि अग्रसेन सामुदायिक भवन, मानसरोवर में जन्मोत्सव के बैनर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वैदिक चिंतक यशपाल यश ने भगवान परशुराम के संदेश “मेरे आगे चारों वेद, पीछे धनुष बाण हैं, मैं शस्त्र और शास्त्र दोनों से समर्थ हूं” को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने ब्रह्म शक्ति और क्षत्रिय शक्ति के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि वेद मार्ग से ही मानवता को अज्ञान, अन्याय और अभाव से मुक्ति दिलाकर मोक्ष प्राप्ति के लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है। बैनर लोकार्पण कार्यक्रम में अग्रवाल समाज मानसरोवर के अध्यक्ष रामगोपाल सिंघल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री लख्मी चंद सिंघल, भारत विकास परिषद के सुनील दीक्षित, शिवेंस पवन, विवेक और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
The Blat Hindi News & Information Website