भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। आज यानी की 15 फरवरी को वह अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। बचपन से ही उनके जीवन में अनुशासन और सेवा की भावना का बीजारोपण हुआ था। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर हरदीप सिंह पुरी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और शिक्षा
पंजाब के अमृतसर में 15 फरवरी 1952 को हरदीप सिंह पुरी का जन्म हुआ था। इसके पिता एक भारतीय सेना अधिकारी थे। हरदीप सिंह पुरी ने शुरूआती शिक्षा दिल्ली से पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी।
करियर
साल 1974 में हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर अपने कूटनीतिक करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी। जिसमें वह जापान, ब्राजील, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मिशन के सदस्य रहे। इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि भी रहे। साल 2009 से 2013 तक वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही भारत की विदेश नीति को मजबूती से प्रस्तुत किया। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
राजनीतिक जीवन
साल 2014 में हरदीप सिंह पुरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और इस तरह से उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत हुई। साल 2017 में पुरी राज्यसभा के सदस्य बने और उनको पीएम मोदी की सरकार में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया।