Exit Polls में AAP के पिछड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया। आईपको बता दें कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का अनुमान लगाया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मसाज देने वाली, स्पा चलाने वाली कंपनियां अगर एग्जिट पोल कराएंगी तो आप जानते हैं कि एग्जिट पोल का क्या हाल होगा। मैं सभी से केवल यही अनुरोध करूंगा कि वे 8 फरवरी तक इंतजार करें।

संजय सिंह ने दावा किया कि आप भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लोग हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं। कई एग्जिट पोल में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई, जबकि कांग्रेस को एक और हार का सामना करना पड़ा। मैट्रिज़ एक्ज़िट पोल ने राजधानी में कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिलेंगी, जबकि आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे में कांग्रेस को शून्य से एक सीट दी गई है।

पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए को 51 से 60 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया गया है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …