मलाइका अरोड़ा उनके एक्स-बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor भी वहां पहुंचे

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने बीती रात मुंबई की एक प्रमुख सामाजिक उद्यमी सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की सगाई समारोह में शिरकत की। दोनों अलग-अलग इस समारोह में शामिल हुए। इस समारोह के लिए अर्जुन ने क्लासिक ब्लैक सूट चुना था और मलाइका लाल रंग की साड़ी में हुसन की अप्सरा लग रही थी।

इससे पहले, मलाइका और अर्जुन को मुंबई के बांद्रा में लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान से मिलने के लिए एक साथ देखा गया था। पैपराज़ी ने उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते हुए कैद किया था और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। मलाइका को सबसे पहले कार से बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि अर्जुन उनके पीछे-पीछे चल रहे थे।

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि मलाइका का कपूर बहनों- करीना और करिश्मा के साथ एक करीबी रिश्ता है, जबकि अर्जुन भी सैफ और करीना के अच्छे दोस्त हैं।

अरबाज खान से तलाक लेने के एक साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को 2018 में डेट करने शुरू किया था। वे बॉलीवुड में सबसे चर्चित जोड़ों में से एक थे। 2024 में, दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसी दौरान मलाइका ने अपने पिता को खो दिया।

Check Also

Rakul Preet Singh Birthday: कॉलेज में नेशनल गोल्फ प्लेयर थी रकुल प्रीत सिंह, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बनाई जगह

उत्तर से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने …