दिल्ली में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। दिल्ली में सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान कम हो गया है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग में शनिवार को कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह कुछ जगहों पर कोहरा और ढूंढ छाया रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना भी जताई है।
औसत से कम रहा तापमान
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया जो की 8.8 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 18 डिग्री दर्ज हुआ।
The Blat Hindi News & Information Website