भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सेना दिवस पर भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का काम करती है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मातृभूमि की सेवा में आपके द्वारा दिए गए अनगिनत बलिदानों को राष्ट्र कृतज्ञता से याद करता है।’’ मुर्मू ने कहा, ‘‘सेना दिवस पर मैं भारतीय सेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरक है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि संकट और आपदाओं के दौरान सेना द्वारा किया गया मानवीय कार्य उनकी दयालुता और करुणा का प्रमाण है।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …