मनमोहन सरकार में संभाल चुके हैं की अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक हैं। वे फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के कोषाध्यक्ष और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य हैं। संसद के तीन बार सदस्य और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। माकन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की कैबिनेट में भी बतौर मंत्री लंबे समय तक काम किया है। पूर्व में वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

अजय माकन पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा के रिश्तेदार भी हैं। माकन के चाचा ललित माकन की शादी गीतांजलि से हुई थी जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की बेटी थीं। ललित माकन और उनकी पत्नी गीतांजलि की मृत्यु के बाद ही अजय माकन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। माकन का जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी 1964 को एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। वह 15वीं लोकसभा में दिल्ली से सांसद रह चुके हैं, यूपीए की सरकार में केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री भी रह चुके हैं।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सदस्य अजय माकन का राजनीतिक सफर देखें तो वह शुरू से ही काफी प्रभावी रहा है। उन्होंने जिस तरह के पदभार संभाले हैं उससे भी ये साफ देखा जा सकता है कि उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है। वह युवा एवं खेल मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय गृहराज्य मंत्री, शहरी विकास मंत्री के साथ ही दिल्ली सरकार में केंद्रीय बिजली, यातायात एवं पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं। वे फरवरी 2024 में भारत के राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य (1993 से 2004 तक) रहे हैं।

माकन कांग्रेस पार्टी की ओर से आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन (2012-13) के लिए सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे, खेल और युवा मामलों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (2011-12), केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (2009-2011), केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री (2006-2007)। राज्य स्तर पर वे 39 वर्ष की आयु में दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष (2003-04) थे, माकन देश के सबसे युवा अध्यक्ष थे, 37 वर्ष की आयु में बिजली, परिवहन और पर्यटन के कैबिनेट मंत्री (2001-2003) थे, जो उस समय तक के सबसे युवा थे और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव (1998-2001) थे।

जानिए माकन का निजी जीवन

राज्यसभा सांसद अजय माकन का निजी जीवन भी बेहद दिलचस्प है। अजय माकन स्वतंत्रता सेनानी और राजनेताओं के परिवार से आते हैं। उनके परदादा का नाम जगत राम और दादा का नाम ओपी माकन है। ये दोनों ही स्वतंत्रता सेनानी थे और गुजरात जिले के हरिया कस्बे के मूल निवासी थे। अब यह जगह पश्चिमी पाकिस्तान में है। अजय माकन के पिता का नाम सीपी माकन और मां का नाम संतोष माकन है। माकन की शादी राधिका माकन से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं, बेटा ओजस्वी और दो बेटियां आरुषि और अहाना। अजय माकन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल में हुई।

Check Also

पर्वतारोही Bharath Thammineni ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 8000 मीटर ऊंची 9 चोटियों पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भरत मंगलवार को छठे सबसे …