अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले आए

पोर्ट ब्लेयर । केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सिर्फ दो नए मामले आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,539 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से उबरे मरीजों की संख्या 7,403 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में सात मरीजों का उपचार चल रहा है। ये सभी दक्षिण अंडमान जिले के हैं। अन्य दो जिले, उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार संक्रमण मुक्त हैं क्योंकि दोनों जिलों में कोई उपचाराधीन रोगी नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक 4,42,063 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.71 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुल 2,96,287 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिसमें 2,02,514 को पहली खुराक और 93,773 को दोनों खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …