भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

The Blat News, [ Rishabh Tiwari]: आज अयोध्या सहित देश भर में श्री राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा। जहां शहरों और गांव और कस्बों में भक्त खुशी से झूम उठे हैं। बताया जाता हैं कि श्री राम का आज के दिन जन्म हुआ था जिसके कारण लोग इस दिन मंदिरों और अपने घरों में राम लला का पूजन करते हैं। तो कुछ जगहों में  लोग अपने घरों से शोभा यात्रा भी निकालते हैं। जिसमें बाल रूपी भगवान को देखने के लिए लोग शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। ऐसा ही कानपुर जनपद में आज के दिन रावतपुर गांव में प्राचीन राम लला मन्दिर से राम लला नगर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। और स्था और अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥_
लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन वनमाला नयन बिसाला सोभासिन्धु खरारी॥
कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना वेद पुरान भनंता॥
करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रकट श्रीकंता॥

खास हैं ये पल

वही रामलाल की जन्मभूमि अयोध्या में सूर्यअभिषेक का कार्यक्रम आज होना है जिसे देखने के लिए लोगों में काफ़ी उत्सुकता बनी हुई है।

वहीं आज सुबह राम लला का पंडितों और पुरोहितों ने दूध, घी, चंदन, चंद्रामृत, जल से स्नान कराया हैं जिसके बाद राम लला का श्रृंगार किया गया हैं।

Check Also

यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी,

महाराजगंज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज …

05:49