Delhi में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस…

दिल्ली– रविवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Check Also

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित …