बहराइच: युवक का बाग में पड़ा मिला शव…

बहराइच। जनपद के ग्राम पंचायत अरई पंडितपुरवा में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बाग में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरई के मजरा मंडितपुरवा में बाग स्थित है। इस बाग के निकट से लोग रविवार सुबह निकले तो एक व्यक्ति का शव देखा। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थाने में शव मिलने की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य थानों को फोटो भेज कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also

सपा-कांग्रेस पर हमला, योगी की सराहना, Mayawati ने Lucknow Rally में दिये भाषण से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया और BSP का “रीसेट बटन” दबा दिया

उत्तर प्रदेश की राजनीति आज फिर मायावती के तीखे तेवरों से गूंज उठी। कांशीराम के …