लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित यादव समाज की बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का कैसे हो सकता है.. और जो श्री कृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी कैसे हो सकता है… उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्म भूमि की लड़ाई का मामला अदालत में चल रहा है। ऐसे में जितनी भी पैरवी करनी पड़े हम यादव समाज के साथ हैं।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि इस लड़ाई में हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में हर कोई श्री कृष्ण को रोम रोम में महसूस करता है। वहीं एक इतिहास उत्तर प्रदेश का एक और भी है। इसमें राजनीति की कोई बात नही है लेकिन जो सच्चाई है उसे पेश करना है।
The Blat Hindi News & Information Website