लद्दाख में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप…..

लेह। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Check Also

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा …