सांसद संजय राउत ने पनौती शब्द को लेकर बीजेपी पर बोला हमला…..

मुंबई। राहुल गांधी के बाद अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पनौती शब्द को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। भाजपा को ये दिल पर नहीं लेना चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए। इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी।”

संजय राउत ने कहा कि इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी। क्योंकि साढ़े साती लगती है, फिर पनौती लगती है, फिर छोटी पनौती लगती है। ये सब हिंदूत्व की संकल्पना है। ये हमारे दो हिंदूत्ववादी लोग बैठे हैं, जो अपने आप को हिंदूत्ववादी मानते हैं। इन्हें पनौती का विश्लेषण और अभ्यास करना चाहिए।

 

Check Also

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा …