शिवराज ने मुंबई में भूस्खलन के कारण नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में भूस्खलन के कारण एक दर्जन से अधिक नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि मुंबई में 14 नागरिकों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार मिला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …