अलीगढ़: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह पर बोला हमला

(रिपोर्टर) अजय कुमार

द ब्लाट न्यूज़ उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद चंद्रशेखर को दलाल बताते हुए दिए गए विवादित बयान पर भीम wwह के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए जोरदार हमला बोला है। भीम आर्मी के जिलाअध्यक्ष में ठाकुर रघुराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है। बल्कि उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भीख में मिला है। जबकि चंद्रशेखर आजाद पर विवादित बयान देने वाले मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसके चलते उन्होंने खुद को हाईलाइट करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाते हुए बेबुनियाद टिप्पणी की है। हम अंबेडकरवादी लोग हैं। आज चंद्रशेखर आजाद अकेला नहीं है उसने हर गांव हर घर में एक-एक चंद्रशेखर आजाद पैदा कर दिया है।

 

 

वही ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को दलाल बताए जाने के बाद भीम आर्मी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष नितिन चोटेल वाल्मीकि द्वारा श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने उनको सम्मानित पद पर बैठा रखा। वही सम्मानित पद पर बैठे ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा बरगलाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते मंत्री का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ठाकुर रघुराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह उनको बताना चाहता हैं कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है केवल दर्जा प्राप्त मंत्री है, ठाकुर रघुराज सिंह को जो दर्जा प्राप्त मंत्री का मंत्री पद मिला है, वह उनको प्रदेश सरकार की तरफ से दान में मिला है। जबकि चंद्रशेखर आजाद ने संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई है। वही बहन बेटियों के ऊपर होने वाले अत्याचार के ऊपर भी केवल चंद्रशेखर की उनकी आवाज को बुलंद करता है बाकी सभी नेता और सरकार बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार के दौरान चुप बैठ जाते हैं। ऐसे में जनता के बिना चुने सरकार के रहमों करम पर दर्जा मंत्री के पद पर बैठे रघुराज सिंह के द्वारा खुद को हाईलाइट करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर टिप्पणी की है। उनके द्वारा लगाए गए वह आरोप पूरी तरह से बेबुनियादी गलत और निराधार हैं। जबकि दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह को मंत्री पद प्रदेश के तरफ से उन्हें भीख में मिला है। जबकि चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हो गए हमले के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रदेश सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो वही योगी भी आरोपियों को लेकर मामले पर चुप बैठे हुए हैं।

वही ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा चंद्रशेखर को लेकर कहा गया था कि अगर चंद्रशेखर सहारनपुर में ही दंगा करा कर दिखा दे तो यूपी में बैठी सरकार उन्हें सीधा ऊपर भेज देगी इस सवाल के जवाब पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह चंद्रशेखर आजाद को दलाल बता रहा है। वह उस मंत्री को बताना चाहता हैं कि उन्होंने कभी किसी दलाल पर हमला होता हुआ देखा है। जिस बात का इतिहास गवाह है। जब भी मारा गया है या संघर्षशील आदमी मारा गया है या फिर संघर्षशील नेता ही मारा गया। जबकि दलालों पर कभी हमले नहीं होते हैं।ओर हम अंबेडकरवादी लोग हैं। आज चंद्रशेखर आजाद अकेला नहीं है उसने हर गांव हर घर में एक-एक चंद्रशेखर आजाद पैदा कर दिया है। ऐसे में कितने चंद्रशेखर को यह लोग मरवाएँगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर विवादित बयान देने वाले दर्जा प्राप्त मंत्री के खिलाफ सरकार से कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …