पहली नौकरी पर जाने वाले एसडीएम को सीएम योगी का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली नौकरी पर जाने वाले उपजिलाधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा शुरुआती पांच वर्ष में विवादों में घिरने पर भविष्य में मुंह छिपाने का संकट आ जाता है। जनता का दु:ख दर्द दूर कर उसकी दुआएं लेंगे या उसकी नाराजगी के अभिशप्त होंगे। यह आपको तय करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मेहनत कर सफलता हासिल की है। यही पारदर्शिता और निष्पक्षता आपके कार्यों में भी दिखनी चाहिए। यह बातें सीएम ने लोकभवन में नवनियुक्त उप जिलाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। यह सभी अधिकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 में चयनित हुए हैं। सीएम योगी ने कहा शुरुआती कार्यों में आप जितनी मेहनत करेंगे, जितना बेहतर कार्य आप कर सकेंगे उतनी आप की नींव मजबूत होगी, उतना भवन मजबूत होगा।

पूरी पारदर्शिता के साथ दी चार लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी ईमानदारी को निभाते हुए चार लाख से अधिक लोगों को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। हमें कहीं भी कोई जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं देखना है। जनता दर्शन में आने वालों की समस्याओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नब्बे फीसदी समस्याएं राजस्व से जुड़ी थीं। अगर अधिकारियों ने उनकी सुनी होती तो उनके मेरे पास आना न पड़ता। मेरे गुरु दिवंगत हुए थे तो मैंने तय किया था कि एक ट्रस्ट बनाकर सारा कार्य संचालित किया जाए। मैं सांसद था, मुझे दो वर्ष लग गए कागज प्राप्त करने में तो आम जनता का क्या होता होगा?

जो अधिकारी अच्छा काम करते हैं जनता तारीफ करती है
मुख्यमंत्री ने कहा जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनके बारे में पब्लिक बोलती है। जब हमें उन्हें चुनौती वाले जगहों पर भेजना पड़ता है। जनता कहती है ऐसे अधिकारियों को कहीं मत भेजिए, कई जगह अधिकारियों को हटाने पर जनता खुश होती है, अच्छा किया बला टली। हमें धन्यवाद देती हैं।

Check Also

कक्षा 12 के छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा- गुरुजी पास कर दीजिए….

UP Board:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार …