अलीगढ़: फेसबुक इंस्टाग्राम पर लड़कियों की डाली वीडियो, विरोध पर दबंगों ने बोला हमला, घर में घुसकर की पिटाई

द ब्लाट न्यूज़ थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव खडूऊवा का मामला करीब एक महीने पुराना है। जब गांव के ही एक लड़के की घिनौनी करतूत दुनिया के सामने उजागर हुई थी। जहां गांव का लड़का अपने ही गांव की लड़कियों की पिछले करीब 4 महीने से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर रहा था। गांव के ही लड़के द्वारा अपने ही गांव की लड़कियों की पिछले 4 महीने से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाले जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़कियों की वीडियो देख परिवार के लोग उनकी लड़कियों की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने वाले लड़के के घर 14 जून 2023 को शिकायत लेकर पहुंचे।

 

 

जहां लड़के के पिता ने अपने बेटे को समझाने के बजाय शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित लड़कियों के परिवार के लोगों को ही नसीहत देते हुए कहा कि “अपनी बेटियों को घर के अंदर बंद रखो” “उनका बेटा तो ऐसे ही उनकी लड़कियों की वीडियो बनाएगा” “उसका और उसके लड़के का जो उखाड़ सको उखाड़ लो” इस पर पीड़ित परिवार के लोग अपने घर पहुंच गए।जिसके कुछ देर बाद वीडियो अपलोड करने वाला लड़का और उसके परिवार के लोग घर में घुस गए और पीड़ित लड़कियों के परिवार के लोगों पर हमला बोलते हुए जमकर मारपीट की थी। लेकिन घटना के 1 महीने बीत जाने के बाद भी इलाका पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले लड़के और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। सोमवार को मारपीट में घायल पीड़ित परिवार के लोग फरियाद लेकर क्षेत्राधिकारी छर्रा के पास पहुंचे और अपनी परिवार की बेटियों सहित परिवार के और लोगों के साथ ही घटना से अवगत कराया और कार्यवाही की मांग की। सीओ ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

आपको बताते चलें कि जनपद अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडूऊवा निवासी रोहित कुमार पुत्र तिलक सिंह पिछले 4 महीने से अपनी ही गांव की कुछ लड़कियों की चोरी-छिपे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए वायरल कर रहा था। गांव के ही लड़के रोहित कुमार के द्वारा अपनी ही गांव की लड़कियों की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो अपलोड किए जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह 1 महीने पहले पूरे गांव के अंदर फैल गई।ओर सोशल मीडिया पर लड़कियों की फैल रही वीडियो को लेकर गांव के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इस दौरान पीड़ित लड़कियों के परिवार के लोगों के पास जब उनकी बेटियों की वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची तो परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गए और उनके होश उड़ गए।जिसके बाद लड़कियों की वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाले जाने की खबर लगते ही पीड़ित लड़कियों का भाई ओर उसके परिवार के लोग अपनी लड़कियों के वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालने वाले लड़के रोहित कुमार के घर शिकायत लेकर पहुंचे। जिस पर लफंगे लड़के के पिता तिलक सिंह ने अपने लड़के को समझाने के बजाय उल्टा पीड़ित लड़कियों के परिवार के लोगों को ही अपनी बेटियों को घर में रहने की नसीहत दे डाली। ओर लड़के का पिता तिलक सिंह उनसे बोला उनका लड़का तो गांव की लड़कियों की ऐसे ही वीडियो बनाएगा। गांव के लोगों जो करना वह कर ले, उनका लड़का तो ऐसे ही लड़कियों की वीडियो बनाएगा और सोशल मीडिया पर अपलोड भी करेगा।

उसके बाद पीड़ित लड़कियों के भाई संजू का आरोप है कि लड़के के घर शिकायत करने के बाद पीड़ित परिवार के लोग अपने घर चले आए। ओर इसके कुछ देर बाद ही 14 मई 2023 को लफंगा लड़का और उसके परिवार के सभी लोग इकट्ठा होकर हाथों में लाठी-डडे लोहे की रॉड और धारदार फरसा,भाला लेकर उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर शिकायत करने वाले पीड़ित परिवार के लोगों पर हमला बोलते हुए बेरहमी के साथ पिटाई की गई। वारदात को अंजाम देकर दबंग लोग उन्हें दोबारा देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लड़कियों की वीडियो बनाने वाले लड़के और उसके परिवार के लोगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट में घायल पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि उनके साथ हुई घटना के 1 महीने बीत जाने के बाद भी इलाका पुलिस के द्वारा उनकी बेटियों की इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी पर वीडियो डालने वाले लड़के रोहित कुमार और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित लोगों ने पुलिस पर दबंगों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया हैं। थाने से न्याय ना मिलता देख पीड़ित लोग घटना के 1 महीने बाद सोमवार को क्षेत्राधिकारी छर्रा के पास न्याय की गुहार लगाते हुए फरियाद लेकर पहुंचे और पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद सीओ ने पीड़ित परिवार के लोगों फरियाद सुनते हुए दबंगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …