अलीगढ़: होटल के रूम में बंधक बना कपड़ा व्यापारी को नग्न कर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

द ब्लाट न्यूज़ 

  • होटल के रूम में बंधक बना कपड़ा व्यापारी को नग्न कर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
  • 5 दिन से लापता कपड़ा व्यापारी को बरामद करने का दंभ भर रही अलीगढ़ पुलिस जिंदा बरामद करती है या फिर मुर्दा?
  • कपड़ा व्यापारी को घर से अगवा कर होटल के रूम में बंधक बनाकर की पिटाई, गला दबाकर हत्या का किया प्रयास
  • 5 दिन से फोन नंबर जा रहा बंद, पुलिस लापता व्यापारी का नहीं लगा पाई सुरागथाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला मसानी में पांच दिन से लापता फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले व्यापारी को एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर निर्वस्त्र करते हुए कुछ लोगों के द्वारा चमड़े की बैल्ट लात घुसो ओर मुंह बंद कर गला दबाकर हत्या का प्रयास करते हुए बेरहमी के साथ मारपीट किए जाने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 5 दिन से लापता कपड़ा व्यापारी के साथ कुछ लोगों के द्वारा होटल के रूम में बंधक बनाकर बंद करके निर्ममता के साथ पिटाई किए जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां एक तरफ किसी अनहोनी को लेकर परिवार के लोगों में दहशत है तो वही वायरल वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

     

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            जिसके बाद कपड़ा व्यापारी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए नामजद लोगों के खिलाफ 5 दिन से लापता अपने पति को घर से अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पहुंचकर तहरीर दी गई है। होटल के रूम में द्वारा बंधक बनाकर कपड़ा व्यापारी के साथ निर्ममता पूर्वक की जा रही मारपीट के दौरान कपड़ा व्यापारी पिटाई कर रहे लोगों से हाथ जोड़कर अपनी जान बख्शने की भीख मांगते हुए अपने आपको छोड़ने की गुहार भी लगा रहा हैं। वही होटल के रूम में बच्चों समेत करीब 7 से 8 लोग वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं।

     

    आपको बता दे कि जनपद अलीगढ़ के नगला मसानी नई टंकी स्थित निवासी दीपमाला पत्नी विजय कुमार उर्फ काला के द्वारा थाना देहली गेट पहुंचकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति विजय कुमार उर्फ काला अपने घर से यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में पहुंच कर कपड़ों की फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यापार करते है। उसके पति के साथ हुई घटना 5 जून की सुबह करीब 11:00 बजे की है। जब थाना क्वार्सी इलाके के सन्नी पुत्र नंदराम और उसका साथी आकाश ओर सागर पुत्र मदन उसके घर पहुंचे थे जिसके बाद तीनो लोग उसके पति विजय कुमार को कपड़े की फेरी लगाने की बात कहते हुए यूपी से बाहर किसी अन्य शहर में कपड़े बेचने के लिए अपने साथ बुलाकर ले गए। आरोप है कि इसके बाद देर शाम जब उसके द्वारा अपने पति के मोबाइल नंबर-( 8273197493) पर फोन किया तो उसके पति का फोन नंबर स्विच ऑफ बताया ओर पिछले 5 दिन से लगातार उसके पति का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। ओर पिछले 5 दिन के बाद से कोई अता पता नहीं चल पा रहा कि उसका पति आखिर कहा पर है।इस दौरान 8 जून को उसके व्हाट्सएप नंबर पर लापता पति की कुछ लोगों के द्वारा होटल के एक रूम में बंधक बनाकर मारपीट करते हुए वायरल वीडियो पहुंची थी। जिस वायरल वीडियो में थाना क्वार्सी क्षेत्र निवासी सन्नी पुत्र नंदराम और उसका साथी आकाश ओर सागर पुत्र मदन होटल के एक रूम में अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को किसी होटल में बंधक बनाकर होटल के रूम में जबरदस्ती कपड़े उतार कर उसके पति को निर्वस्त्र कर नंगा करते हुए बेरहमी के साथ मारपीट कर पिटाई कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी का कहना है उसके पति को नामजद लोगों के द्वारा घर से अगवा कर लिया है और ये लोग उसके पति की कभी भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

    वही लापता कपड़ा व्यापारी के लड़के आकाश का कहना है कि उसके पिता सीजन बाई सीजन कंबल बेचने से लेकर बेडशीट बेचने का व्यापार करते हैं। आरोप है कि 5 दिन पहले कुछ लोगों का उसके पिता के पास फोन पहुंचा और कहा कि शहर से बाहर कपड़े बेचने के लिए चल रहे हैं। जिसके बाद उसके पिता उन लोगों के साथ शहर से बाहर कपड़े बेचने के लिए चले गए। जिसके बाद उसके पिता का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। ओर करीब तीन दिन पहले उन लोगों के द्वारा उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल की गई जो वीडियो उनके पास 3 दिन पहले पहुंची। जिस वीडियो में उसके पिता को बुलाकर ले गए लोगों के द्वारा होटल के कमरे में बंद करके पिटाई की जा रही है।

    वही इस पूरे मामले पर सीओ प्रथम का कहना है कि थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी निवासी महिला दीपमाला पत्नी विजय कुमार के द्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कि उसका पति विजय कुमार अलग अलग राज्यों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यापार करते हैं। ओर उसके पति 5 जून को अपने कुछ साथी दोस्तों ओर रिश्तेदारों के साथ कपड़े बेचने के लिए राजस्थान के रायपुर गए थे।जिसके बाद 5 दिन से उसका अपने पति से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते पत्नी दीपमाला की तहरीर पर उसके पति की गुमशुदगी दर्ज की है। बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

    लेकिन अब पुलिस के सामने चुनौती पेश हो गई है। जिस कपड़ा व्यापारी का अलीगढ़ पुलिस पिछले 5 दिन से सुराग नहीं लगा पा रही थी। उस लापता कपड़ा व्यापारी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्या? अब अलीगढ़ पुलिस उस अंजान होटल का पता कर पाएगी। जिस अंजान होटल के रूम में कपड़ा व्यापारी को बंधक बनाकर पिटाई करते हुए होटल के बेड पर गिरा कर उसका गला दबाकर हत्या किए जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब देखते हैं कि वायरल वीडियो ओर पीड़ित पत्नी की तहरीर के आधार पर 5 दिन से लापता कपड़ा व्यापारी को बरामद करने का दंभ भर रही अलीगढ़ पुलिस कपड़ा व्यापारी को जिंदा बरामद करती है या फिर मुर्दा?

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …