अलीगढ़: थाने में खड़ा पिता बोला मेरी बेटी का मक्का के खेत में खींचकर हुआ रेप, बेटे के लिए बहू देखने गया था परिवार

द ब्लाट न्यूज़ थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में हवस के भूखे भेड़िए द्वारा एक 14 वर्षीय लड़की को अपनी मर्दानगी का शिकार बनाते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं।नाबालिग बेटी के साथ हुई रेप की घटना के बाद पीड़ित पिता बलात्कार की शिकार हुई बेटी के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा ओर थाने में खड़ा होकर बोला कि आरोपी लड़के के कर्मकांड कि उसके पिता से शिकायत करने के चलते इसी पुरानी रंजिश में गांव के ही लड़के ने उसकी बेटी के साथ मक्का के खेतों में डालकर रेप किया गया हैं। आपको बता दें कि गांव के ही लड़के ने पड़ोसी लड़की के साथ उस वक्त रेप की घटना को अंजाम दिया। जब लड़की का पिता ओर परिवार के लोग बेटे के लिए बहू देखने के लिए गए हुए थे, और घर पर बेटी और पुत्रवधू अकेली मौजूद थी।

 

 

इस दौरान लड़की गोबर डालने ओर गोबर पाथने के लिए गई थी। तभी मौका पाकर लड़के ने लड़की को पीछे से दबोच लिया और उसके मुंह को अपने हांथो से बंद कर मक्का के खेत में ले गया। जहां मक्का के खेतों में डालकर लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया। लड़की के साथ रेप की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच ओर तत्काल मुकदमा दर्ज किया।वहीं रेप की शिकार लड़की के परिवार के लोगों की गिरफ्त में आए आरोपी लड़के को पुलिस गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई। ओर रेप पीड़िता लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। तो वही पुलिस मामले में जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी है।

आपको बता दें कि जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के रंजीत द्वारा अपने ही गांव की एक 14 वर्षीय पड़ोसी लड़की के साथ मक्का के खेतों में खींच कर जबरन बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।आरोप है कि इस दौरान जब लड़की ने अपने आप को हवस के भूखे भेड़िए के चुंगल से छुड़ाना चाहा तो उसने उसके मुंह को अपने हाथों से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती मक्का के खेतों में गिराकर बलात्कार किया गया। बलात्कार की घटना के बाद आरोपी युवक रंजीत उसको खून से लथपथ दर्द से तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वही इस पूरे मामले पर पीड़ित लड़की का कहना है कि वह अपने घर से गोबर डालने ओर गोबर पाथने के लिए गई थी। तभी गांव का युवक रंजीत उसके पीछे पीछे उसके पास पहुंच गया और उसको पीछे से दबोचते हुए उसके मुंह को अपने दोनों हाथों से दबा लिया ओर उसको जबरन खींचकर मक्का के खेतों में ले गया। जहां उसको मक्का के खेत में डालकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि जब लड़के के द्वारा जबरन मक्का के खेत में डाल कर उसके साथ बलात्कार किया जा रहा था। तो इस दौरान उसकी भाभी उसको तलाशते हुए खेतों के आसपास आवाज लगाती हुई पहुंची थी। लेकिन आरोपी लड़के ने उसकी भाभी की आवाज सुनते ही लड़की के मुंह को अपने हाथों से दबाते हुए उसकी आवाज को बंद कर दिया। जिसके चलते उसकी भाभी उसको तलाश कर आवाज लगाती हुई मौके से चली गई। आरोपी लड़का बलात्कार कर उसको खेतों में छोड़कर धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।

रेप की वारदात के बाद पीड़ित लड़की दर्द से तड़पते हुए अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तान अपनी भाभी को बताई। ननंद के मुंह से उसके साथ हुए रेप की घटना सुनते ही भाभी के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसके होश उड़ गए। देर शाम जब पीड़ित परिवार के लोग बेटे के लिए बहू देखने के बाद अपने घर वापस लौटे।तो रेप की शिकार हुई बेटी और पुत्रवधू द्वारा बलात्कार की घटना परिवार के लोगों को बताई गई। बेटी के साथ हुए रेप की घटना सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और पीड़ित बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचे और 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने वाले गांव के ही युवक रंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बलात्कार की शिकार लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया गया।

पीड़ित पिता ने थाने में खड़े होकर बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और पुत्रवधू को घर पर अकेला छोड़कर परिवार के लोग बेटे के लिए बहू देखने के लिए गए थे। इस दौरान उसकी बेटी गोबर लेकर घर के पास खेतों में गोबर पाथने गई थी। तभी गांव का युवक रंजीत उसकी बेटी के पास पहुंचा और उसके मुंह को दबाते हुए जबरन मक्का के खेतों में खींचकर ले गया।जहां उसकी बेटी के साथ मक्का के खेत में डालकर बलात्कार किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि जिस लड़के ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है। कुछ दिन पहले उसके द्वारा उसकी बेटी के साथ गलत हरकत की गई थी। जिसको उसने देख लिया और आरोपी लड़के के पिता से उसकी हरकतों की शिकायत की थी और उसने लड़के के पिता से कहा था कि तेरा एक लड़का पहले ही लड़की के ऐसे मामलों में मरा हुआ है,ओर तेरा दूसरा लड़का रंजीत उसकी बेटी के साथ भी ऐसे ही कर्मकांड कर रहा है, जिसके कर्मकांड उसने खुद अपनी आंखों से देख लिए इसलिए इसको रोक, जिस शिकायत पर लड़के के पिता ने आरोपी लड़के को धमकाया था। इसी के चलते लड़का उससे रंजिश मानने लगा और इसी रंजिश के चलते उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …