केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला

THE BLAT NEWS:

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को समर्थन दिया। केजरीवाल ने मुलाकात की जानकारी ट्विटर पर साझा कर लिखा, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी संसद में दिल्ली की जनता को अपना पूरा समर्थन देते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए खड़ी होगी। मैं दिल्लीवासियों की तरफ से हेमंत सोरेन जी का तहेदिल से शुक्रिया करता हूं।Image result for केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला
केजरीवाल के साथ झारखंड की राजधानी रांची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और विधायक आतिशी उपस्थित रहीं। बता दें कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण वाले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने एक दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। वह कई अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिल चुके हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी से भी मुलाकात का समय मांगा है।

 

Check Also

Bihar Election 2025: लालू यादव ने बांटे RJD टिकट, तेजस्वी जताते हैं नाराजगी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा से पहले ही अपने …