स्मृति ईरानी ने पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हाल जाना

लखनऊ,। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से बातकर उनकी सेहत का हाल जाना। उन्होंने जवाब भी दिया। उन्होंने कल्याण सिंह के पोते राज्य मंत्री संदीप सिंह और पीजीआई निदेशक डॉ. राधाकृष्ण धीमन से उनकी बीमारी और स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी हासिल की।

पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति पहले से अच्छी है। ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन समेत अन्य चीजें सामान्य और नियंत्रण में हैं। वह परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं। रविवार की रात चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कल्याण सिंह से भेंटकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लोहिया संस्थान में कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर चार जुलाई को वहां से पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। सीसीएम, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

Check Also

कानपुर में ग्राम समाज विभाग तैयार कर रहा है पेपर लेस ई-कार्यालय

कानपुर । ग्राम समाज विभाग पेपर लेस ई-कार्यालय शुरू कर दिया है। पहले चरण में …