जारी नहीं हो पाई मथुरा जिले की आरक्षण लिस्ट

पंचायत चुनावों के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की आरक्षण की स्थिति लगभग तय हो गई। इसे बुधवार को जारी कर दिया जाएगा। इसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के आरक्षण सूचियां चस्पा कर आगामी 7 दिनों तक दावे व आपत्तियां भी ली जाएंगी। सूत्रों की माने तो डीएम ने अभी लिस्ट पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।

जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित हुआ है। वहीं जिला पंचायत सदस्य के वार्डों का आरक्षण भी पूरा हो चुका है। इसमें अनारक्षित वार्ड 01, 02, 11, 14,18, 20, 21, 22, 24, 25 एवं 26 हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 03, 06, 19, 27, 28, 29 एवं 33 हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 04, 15,16, 17, 23 एवं 30 हैं। जबकि अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 05, 07, 10 एवं 32 हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड 09, 12 एवं 13 आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 08 एवं 31 आरक्षित किए हैं।

वहीं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद में फरह को अनारक्षित, गोवर्धन को पिछड़ी जाति, चौमुहां को महिला, छाता को अनुसूचित जाति महिला, नंदगांव को पिछड़ी जाति, बल्देव को महिला, राया को पिछड़ी जाति महिला, मांट व नौहझील को अनारक्षित रखा है। इसके अलावा जिले में कुल 504 ग्राम पंचायतों और उनके करीब 6500 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण निर्धारण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं जिले के कुल 10 विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी आरक्षण आज देर रात तक पूरा हो जाएगा। इन सभी के आरक्षण की सूची बुधवार को राजीव भवन स्थित जिला पंचायत राज विभाग के कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी।

Check Also

कोठी मीना बाजार मैदान बना ‘नो फ्लाइंग जोन…

आगरा : आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल यानि आज कोठी मीना बाजार से …