प्रधानमंत्री मोदी की मां का हुआ निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं के दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, द ब्लाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह 9: 36 बजे लगभग निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। अंतिम सफर के दौरान मां की पार्थिव शरीर को अपने कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले नरेंद्र मोदी। इस दौरान वह अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास ही वाहन में बैठे रहे।

 

 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे लगभग यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वह 100 साल वर्ष आयु  की हो चुकी थीं। वहीं मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा हैं कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। जहां से वो सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में अपने भाई पंकज मोदी के घर गए। बताया जा रहा है। पार्थिव शरीर यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू कि गई। इस बीच सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के बाद काम लगे मोदी 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम संस्कार के करीब 2 घंटे बाद काम में जुट गए। वे बंगाल के प्रोग्राम में वर्चुअली जुटे। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी कई और प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के CM नीतीश कुमार के अलावा उत्तराखंड और झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ गंगा परिषद की मीटिंग में भी शामिल होंगे।

 

अपने अपने तरीकों से दी श्रद्धांजलि 

• यूपी के मुख्यमंत्री योगी : ट्वीट किया- एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। PM मोदी जी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

• भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा : लिखा- हीराबा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणादायक है, जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। मां का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ति असंभव है।

• गृह मंत्री अमित शाह : ट्वीट किया- मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है। जिसे खोने का दुख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।

वहीं विधायको ने भी दिया श्रद्धांजलि 

कानपुर के गोविन्द नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्री नगर सेंटल पार्क में श्रद्धांजलि सभा करके हीराबेन मोदी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन भी रखा। वहीं पार्टी कार्यालय में भी काफ़ी शांत माहौल देखने को मिला।

Edited by : Rishabh Tiwari 

Check Also

महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा …