समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। अखिलेश की मेहनत का नतीजा रहा कि 2012 2012 में सपा 225 सीटों पर जीत गई और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।