सांप काटने से महिला की हुई मौंत

निर्मली। मरौना दक्षिण पंचायत के मरौना वार्ड 3 में बुधवार को एक महिला को सांप ने डस लिया। ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती कराया।इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरेराम मुखिया के पत्नी दुर्गा देवी (30) खाना बना कर परिवार के सभी लोगो को भोजन खिलाकर अन्य कार्य करने लगी।परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कार्य पर चले गए। इसी क्रम में दुर्गा देवी चापाकल के पास गड्ढे में जमा पानी को बाल्टी में भर कर फेकने के लिए घर के पास बालन नदी में गई। इसी क्रम में सांप ने डस लिया। और दुर्गा देवी लौटकर आंगन आई और अचानक से गिर गई। पड़ोसियों ने दुर्गा को आंगन में छटपटाती हुई देखकर हल्ला किया। हल्ला सुनकर ग्रामीण लोग पंहुचे। और इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के दैरान कहा कि काफी देर हो गई हैं पीएचसी लाने में। और दुर्गा देवी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पीएचसी में इलाज कर रहे डॉक्टर विश्वनाथ ठाकुर ने घटना की जानकारी थाना को दिया। पुलिस पंहुचकर मामला की जांच पड़ताल किया और पोस्टमार्टम कराने के बात कहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। दुर्गा देवी अपने पीछे 5 छोटे छोटे बच्चे को छोड़ गई। दुर्गा को चार पुत्री और एक पुत्र है।मां की मौत सुनकर बच्चे मां के शव से बिलख-विलख कर रो रही थी। और एक ही रट लगा रखी थी।उठ मां उठ बच्चे को विलखते देखकर लोगो के आंखे नम हो गई। और देखने वाले सभी रो रहे थे।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …