साढ़े पांच करोड़ की ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

द ब्लाट न्यूज़ । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सुरेश कुमार नामक व्यक्ति को अन्य आरोपितों के साथ मिलकर संपत्ति के जाली दस्तावेज बनाने और उसके जरिये विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से करोड़ों का लोन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वर्तमान मामला बैंक ऑफ इंडिया की झंडेवालान शाखा को साढ़े पांच करोड़ रुपये का चूना लगाने का है। इसी सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान नंद नगरी निवासी सुरेश कुमार (43) के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ 2012 में केस दर्ज किया गया था। इसके खिलाफ मियांवाली नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। बाद में जांच ईओडब्ल्यू के पास आ गई थी।

शिकायत में सुमनलता नामक महिला ने आरोप लगाया था कि उसने पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को 248.20 वर्ग मीटर की फ्री होल्ड संपत्ति को छत के अधिकारों के साथ जय प्रकाश गुप्ता 2008 में खरीदी थी। 17 दिसंबर 2011 को उन्हें पता चला कि आरोपित जय प्रकाश गुप्ता द्वारा छत के अधिकारों के साथ पहली और पूरी दूसरी मंजिल को गिरवी रखकर बैंक ऑफ इंडिया से साढ़े पांच करोड़ का लोन लिया है।

स्टांप पेपर में छेड़छाड़ कर बनाये जाली दस्तावेज

जांच के दौरान शिकायतकर्ता और बैंक अधिकारियों से पूछताछ की गई। बैंक और शिकायतकर्ता से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। बैंक के पास जो दस्तावेज गिरवी रखे गए थे, उन्हें इंडिया सिक्योरिटी प्रेस नासिक को भेजा गया। आखिर में पता चला कि दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल किए गए स्टांप पेपर में छेड़छाड़ की गई थी।

इसके बाद 24 सितंबर 2014 को जय प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुका था। तत्पश्चात आरोपित जय प्रकाश गुप्ता और अन्य संदिग्धों के नमूना हस्ताक्षर के साथ दस्तावेजों को फिंगर प्रिंट ब्यूरो (एफपीबी) भेजा गया। एफपीबी की राय प्राप्त हुई कि दस्तावेजों पर अंगूठे/फिंगर प्रिंट के निशान आरोपी/संदिग्धों के नमूने के फिंगर प्रिंट से मेल नहीं खाते। चार जाली दस्तावेजों पर आरोपित सुरेश कुमार के अंगूठे के निशान पाए गए।

एक नजर जालसाजों की कार्य प्रणाली पर

आरोपित एक ही संपत्ति की कई जाली चेन बनाते थे। वर्तमान में आरोपित सीबीआई, ईओडब्ल्यू और स्पेशल सेल द्वारा जांचे गए 17 और मामलों में शामिल पाया गया है। सुरेश कुमार की भूमिका फिंगर प्रिंट ब्यूरो की 26 मई 2022 की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आई। इसे चार जून को गिरफ्तार किया गया।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू और हरियाणा के हिसार में जनसभा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री …