कानपुर में जुमे की नवाज के बाद हुई बड़ी हिंसा, पुलिस ने की फायरिंग

Author: S.S.Tiwari

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। जिसके बाद बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया।

इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुई थी। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था।

शुक्रवार को बाजार भी बंद कराए गए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। हालांकि, उन्हें पुलिस ने तनाव वाले एरिया से पहले ही रोका है। डीएम नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंची हैं। वहीं इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।

क्या कहा कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना 

Check Also

पितृ पक्ष का प्रारंभ बुधवार से, सर्व पितृ अमावस्या दाे अक्टूबर को

मुरादाबाद । श्री सत्य शिव एवं शनि मंदिर आवास विकास सिविल लाइन के महंत पंडित …