जानिये कौन है दुनिया का सबसे पॉप्युलर ऐप,जो भारतीयों के लिए है प्रतिबंधित

चीनी ऐप टिक-टॉक (Tiktok) दुनिया का सबसे पॉप्युलर ऐप बन गया है। सेंसरटावर (Sensor Tower) की रिपोर्ट के मुताबिक Tiktok साल 2022 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) के दौरान सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप रहा है। वही नॉन गेमिंग ऐप की लिस्ट में चीनी ऐप Douyin iOS पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप रहा है। उसे नॉन गेमिंग ऐप रैंकिंग में पहला स्थान हासिल हुआ है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप रहा है।

ये बना सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग ऐप 

Tiktok को जनवरी से मार्च 2022 के दौरान गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। इसके बाद मेटा ओन्ड फेसबुक का नंबर आता है। फेसबुक को गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड हासिल हुए हैं। वही इंस्टाग्राम (Instagram) को पहली बार 125.8 मिलियन इंस्टॉल हासिल हुए हैं। वही टिक-टॉक को सबसे ज्यादा करीब 186 मिलिनय ग्लोबली डाउनलोड किया गया है।

मोबाइल गेमिंग यूजर्स की घटी संख्या

साल 2022 की पहली तिमाही में मोबाइल गेमिंग वाले यूजर्स की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 7.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऐपल ऐप स्टोर पर मोबाइल गेमिंग में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में रेवेन्यू घटकर 21 बिलियन रहा है। जबकि गूगल प्ले स्टोर पर 13.8 फीसदी की गिरावट रही है। इससे रेवेन्यू घटकर 8.1 बिलियन डॉलर हो गया है।

टिक-टॉप का इस्तेमाल भारत में प्रतिबंधित

बता दें कि दुनिया के सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप Tiktok का इस्तेमाल भारत में प्रतिबंधित है। इस ऐप को जून 2020 में प्रतिबंधित कर दिया गया था, जो उस वक्त भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था। भारत सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता के मद्देनजर टिक-टॉक (TikTok) ऐप को बैन कर दिया था।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …