जानिए कौन-कौन होगा योगी जी के मंत्रिमंडल में शामिल

 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सहयोगियों के साथ प्रचंड बहुमत पा लिया है। इस बड़ी सफलता के बाद अब भाजपा को नया मंत्रिमंडल तय करना है। केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव हारने के बाद एक नया उप मुख्यमंत्री भी तय होना है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय तथा जातीय संतुलन साधने पर भी फोकस रहेगा। भाजपा 2024 के लोकसभा की तैयारी में जुट जाएगी और मंत्रिमंडल के गठन में इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता आज दिल्ली जा सकते है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच यूपी में भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इधर, भाजपा के नेताओं को दिल्ली के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से इशारा मिलते ही आज मुख्यमंत्री सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली जा सकते है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ही मोहर लगेगी। योगी सरकार-02 में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या नहीं इसका निर्णय भी दिल्ली में ही होगा।

योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व एडीजी असीम अरुण, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक और सरोजनी नगर से नवनिर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। यह तो तय है कि अब मंत्रिमंडल के सहारे भाजपा 2024 के लिए रणनीति की तयारी करेगी।

Check Also

पितृ पक्ष का प्रारंभ बुधवार से, सर्व पितृ अमावस्या दाे अक्टूबर को

मुरादाबाद । श्री सत्य शिव एवं शनि मंदिर आवास विकास सिविल लाइन के महंत पंडित …