आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन

आंध्रप्रदेश । बाढ़ से आंध्रप्रदेश में भारी तबाही देखने को मिल रही है। ना जाने कितने लोग पानी के तेज प्रवाह में बह गए और कितने ही लोग अपनी जान गवां बैठे है। वहीं हजारों की संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण मची तबाही को देखते हुए कई तेलुगु सुपरस्टार्स ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं अब इस लिस्ट में अभिनेता अल्लू अर्जुन का भी नाम जुड़ गया है। अल्लू अर्जुन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख दान किएं है।

इस बात की सूचना अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि, “हाल ही में आंध्र प्रदेश में आएं हुए बाढ़ को देखकर मेरा हृदय दर्द से भर गया है। मैं आंध्र प्रदेश सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख का योगदान कर रहा हूं।”

अल्लू अर्जुन अपने इस नेक कदम से एकबार फिर फैंस का दिल जीत लिए है। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और साथ ही ढेर सारा प्यार भेज रहें हैं।

अल्लू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म “पुष्पा : द राइज पार्ट 1” में नजर आने वाले है। अर्जुन के साथ ही इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म 17 दिसंबर 2021 को तेलुगु में रिलीज़ होगी और साथ साथ मलयालम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ में भी फिल्म की डबिंग की जाएगी।

Check Also

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कर ली गुपचुप शादी

‘हीरामंडी’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और ‘रंग दे बसंती’ फेम पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ …