योगी सरकार पंचायत स्तर पर बनवा रही खेल का मैदान : महेन्द्र सिंह

गोण्डा । खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंचायत स्तर पर खेल के मैदान का निर्माण करा रही है। हम गंगा के किनारे दोनों तटों पर विशाल खेल का मैदान बनवा रहे हैं। ताकि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। जब से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। तब से चारों तरफ विजय ही विजय है। यह बात जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा था खेलो इंडिया खेलो, जीतो इंडिया जीतो, इसी भाव के साथ कुश्ती संघ के अध्यक्ष काम कर रहे हैं। योगी और मोदी का प्रयास है की पूरी दुनिया में खेल को लेकर भारत का डंका बजता रहे। सभी प्रकार के खेलों में भारत को पदक मिलते रहे। कहा कि पहलवानों को दूध पिलाना रेगिस्तान में फूल खिलाना टोक्यो से ओलंपिक पदक ले आना सबके बस की बात नहीं है। आज पूरी दुनिया में कुश्ती का डंका बज रहा है।

बता दें कि, इस तीन दिवसीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में देश भर से 1025 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। 66वीं पुरुष व 24वीं महिला नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जलशक्ति मंत्री ने फ्लैग होस्ट कर चैम्पियनशिप शुभारंभ किया। इसमें 26 राज्यों समेत रेलवे व सेना की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पुलिया रवी दहिया भी इस खेल में शामिल होंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों में साक्षी मलिक गीता फोगाट व निशा दहिया मंच पर मौजूद रही।

Check Also

पितृ पक्ष का प्रारंभ बुधवार से, सर्व पितृ अमावस्या दाे अक्टूबर को

मुरादाबाद । श्री सत्य शिव एवं शनि मंदिर आवास विकास सिविल लाइन के महंत पंडित …