इंद्रा झा नें किया अधिकारियों के साथ दौरा

नई दिल्ली। दिलशाद कॉलोनी वार्ड के अंतर्गत पार्षद इंद्रा झा नें पुरानी सीमा पुरी शमशान घाट में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एम्.एच.ओं. के साथ दौरा किया। इंद्रा झा नें बताया कोरोना काल के उपरांत ही शमशान घाट में विकास के कई कार्य चल रहे है जिनमे शवो के अंतिम स्नान की व्यवस्था, कर्म स्थल की व्यवस्था, अस्थि संचय के वाद रखने की व्यवस्था। आवश्यक सामान रखने की व्यवस्था,सी.एन.जी. और कम लकड़ी, उप्पलों से शवदाह की व्यवस्था आदि। मेंन गेट पर भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश देने की पत्थर की आकृति। इंद्रा झा नें बताया इस शमशान घाट में शव वाहन की आवश्यकता वर्षो से महसूस की जा रही है। इस शमशान के आस पास 4 सरकारी हस्पताल है,इसका भी लोड रहता है। प्राइवेट वाहन बाले मनमाना वसूल करते है।: इस दौरे में वार्ड के मेंटेनेन्स विभाग, मलेरिया विभाग के अधिकारी और शमशान घाट के रख रखाव देख रहे शाहिद भगत सिंह सेवा दल के प्रतिनिधि और कर्मकांड करवाने वाले पंडितभी रहे। भाजपा नेता विजय शंकर झा ने सभी विषयो को बारीकी से रखा और सुधार के लिए कहा।

Check Also

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में छह आरोपितों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह …