श्रीलंका की पांच दिवसीय यात्रा पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे,सैन्य संबंधों को मजबूत करने का उद्देश्य

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) आज श्रीलंका पहुंचेंगे। द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख की आज से पांच दिवसीय यात्रा शुरू होगी। इस दौरान वह श्रीलंका के शीर्ष राजनेता और सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकरी दी है।
भारत और श्रीलंका के बीच दो सप्ताह तक चलने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास इस द्वीपीय देश में शुरू हो गया है। इस अभ्यास का लक्ष्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आतंकवाद निरोधक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका की सेना ने बताया कि वार्षिक अभ्यास ‘मित्र शक्ति-षष्ठ’ का उद्देय दोनों देश के बीच सैन्य संबंध को बढ़ाना है। श्रीलंका में दो सप्ताह तक चलनेवाले इस अभ्यास में भारतीय सेना के 120 जवान और श्रीलंका की सेना के भी इतने ही जवान हिस्सा ले रहे हैं। पिछले सप्ताह दिल्ली में भारतीय सेना ने कहा था कि यह अभ्यास दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ करने में मदद करेगा।

Check Also

रूस में आतंकी हमला, 40 लोगों की मौत,100 से भी अधिक लोग हुए घायल

The Blat News: रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार …