सपा 2022 फतह करने के मंथन में जुटी-ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी

 

फर्रुखाबाद । वर्ष 2022 फतह करने के लिए समाजवादी पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सपा ने बुधवार को सातों बिकास खण्डों में अध्यक्षो की घोषणा कर दी है।

जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के अनुमोदन के साथ ही सपा नें विकास खंड बढ़पुर से सुनील यादव, राजेपुर विपिन यादव, कमालगंज अरविन्द सिंह पाल, मोहम्मदाबाद अजव सिंह शाक्य, नवाबगंज मनोज यादव, शमसाबाद आलोक गंगवार, कायमगंज का अनूप कुमार (गुड्डू) को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में विधान सभा प्रभारियों के लिए भी मजबूत पदाधिकारियों पर मंथन चल रहा है। जनता की ओर से सदर विधान सभा से चुनाव लड़ाए जाने के लिए विजय यादव का नाम चर्चा में आ रहा है। विजय यादव को हर जाति वर्ग का मतदाता पसन्द करता है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया कि जन प्रिय प्रत्यासी को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। सपा हाई कमान का मुख्य उद्देश्य हर हाल में वर्ष 2022 फतह करना है।

Check Also

रायबरेली : रिश्तों और विरासत के बीच क्षेत्र में अनुपस्थिति बना मुद्दा

रायबरेली । इमोशनल बातें और पारिवारिक कनेक्शन। सौ सालों की दुहाई और विरासत के लिये …