Oplus_131072

सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना के साथ की चांद की पूजा

The Blat News Digital Desk: सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को करवा चौथ का व्रत बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

शाम को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर पति के हाथों से जल ग्रहण किया। इस दौरान शहर के मंदिरों और घरों में सुंदरता और सजावट देखते ही बन रही थी।

ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की चहल-पहल दिनभर बनी रही

बाजारों में सुबह से ही करवा, सोलह श्रृंगार के सामान, साड़ी और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ी रही। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की चहल-पहल दिनभर बनी रही। शाम होते-होते महिलाएं सजी-धजी थाल लेकर छतों पर पहुंचीं और छलनी से चांद व पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।

शहर के हनुमंत विहार, स्वरूप नगर, गोविंद नगर और काकादेव इलाकों में करवा चौथ की रौनक पूरे दिन बनी रही। हर ओर पारंपरिक गीत, मंगल ध्वनि और मेहंदी की खुशबू ने त्यौहार को और भी खास बना दिया।

Check Also

नोएडा : पांच लाख रुपए उगाही के लिए खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी, गिरफ्तार

नोएडा शहर की थाना फेस-तीन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर …